सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rising inflation has made it difficult to run the household: Renu Bajwaria

बढ़ती महंगाई की मार से घर चलाना हुआ मुश्किल : रेणु बजवारिया

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 25 May 2026 07:14 AM IST
विज्ञापन
Rising inflation has made it difficult to run the household: Renu Bajwaria
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया ने बढ़ती महंगाई ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और जरूरी खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे हर परिवार का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि घर का बजट संभालने की मुख्य जिम्मेदारी महिलाओं पर होती है, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों के कारण अब उनके लिए गृहस्थी चलाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। विशेषकर रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने गरीब परिवारों की रसोई पर सीधा और गहरा असर डाला है। महिला कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार से मांग उठाई है कि पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर और आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण पाने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि त्रस्त जनता को कुछ राहत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा क्षेत्रवाद और जातिवाद की राजनीति कर समाज को बांटती है, जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और विकास करने में विश्वास रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed