{"_id":"69f0cc9e7b01d3b6e808317e","slug":"cm-inspected-the-under-construction-day-boarding-school-and-bdo-office-building-kangra-news-c-95-1-ssml1008-232135-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सीएम ने निर्माणाधीन डे-बोर्डिंग स्कूल और बीडीओ कार्यालय भवन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सीएम ने निर्माणाधीन डे-बोर्डिंग स्कूल और बीडीओ कार्यालय भवन का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 29 Apr 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर दौर के दौरान लोगों से मिलते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। स्थानीय विधायक एवं उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने रैत में निर्माणाधीन राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल और खंड विकास कार्यालय (बीडीओ) भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण बच्चों को आधुनिक शिक्षा सुविधाएं प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार ने ओपीएस बहाल कर लाखों कर्मचारियों को बुढ़ापे का सहारा दिया है। साथ ही सुख-आश्रय योजना के तहत अनाथ बच्चों को मिला ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा देकर सरकार उनका सहारा बनी है।
इसके अलावा सम्मान निधि के तहत पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके अलावा राजीव गांधी स्टार्टअप योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस दौरे से शाहपुर में चल रहे विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
Trending Videos