{"_id":"6a3aa128254102e0c00ff3aa","slug":"congress-captures-baroh-panchayat-samiti-renu-bala-becomes-chairperson-kangra-news-c-95-1-kng1018-240992-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बड़ोह पंचायत समिति पर कांग्रेस का कब्जा, रेणु बाला बनीं अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बड़ोह पंचायत समिति पर कांग्रेस का कब्जा, रेणु बाला बनीं अध्यक्ष
Wed, 24 Jun 2026 08:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 24 Jun 2026 08:36 AM IST
विज्ञापन
बड़ोह पंचायत समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य आरएस बाली के साथ। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। उपमंडल नगरोटा बगवां की नवनिर्मित पंचायत समिति बड़ोह के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। पहली बार वजूद में आई विकास खंड बड़ोह की पंचायत समिति में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने एकतरफा जीत हासिल की। इससे पहले कांग्रेस नगरोटा बगवां पंचायत समिति के दोनों शीर्ष पदों पर भी अपना परचम लहरा चुकी है।
मंगलवार को बड़ोह बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव एसडीएम मनीष शर्मा की देखरेख में पंचायत समिति सभागार नगरोटा बगवां में संपन्न हुआ। एसडीएम ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए एरला वार्ड से विजेता रेणु बाला को 15 में से 10 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी लुहना वार्ड की ज्योति को 5 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए सरोतरी वार्ड के सुदेश पराशर को 9 मत हासिल हुए और उन्होंने थाना वरग्रां वार्ड के उपविजेता जितेंद्र कुमार (6 मत) को शिकस्त दी।
ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद सभी कांग्रेस समर्थित सदस्य विश्राम गृह में प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष आरएस बाली से मिले। आरएस बाली ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों को बधाई दी। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेणु बाला और उपाध्यक्ष सुदेश पराशर ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और आरएस बाली के मार्गदर्शन में बड़ोह क्षेत्र के विकास को नई गति देंगे।
विज्ञापन
आरएस बाली ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि नगरोटा बगवां के बाद अब बड़ोह पंचायत समिति में कांग्रेस की यह शानदार जीत साबित करती है कि क्षेत्र की जनता विकास के साथ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बड़ोह के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।