सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress government itself trapped in the web of false guarantees: Premi

झूठी गारंटियों के जाल में खुद ही फंसी कांग्रेस सरकार : प्रेमी

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 02 Mar 2026 07:29 AM IST
विज्ञापन
Congress government itself trapped in the web of false guarantees: Premi
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ में विकास और शिक्षा के मुद्दों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व विधायक मुलख राज प्रेमी ने प्रदेश सरकार पर छोटा भंगाल घाटी की अनदेखी और झूठी गारंटियों को लेकर निशाना साधा है। वहीं, युवा कांग्रेस ने मुलख राज प्रेमी के आरोपों पर पटलवार किया है।
Trending Videos

रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुलख राज प्रेमी ने कहा कि कांग्रेस पांच लाख नौकरियों और झूठी गारंटियों के जाल में खुद फंस चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुल्थान कॉलेज बंद होने की कगार पर है। इससे 15 पंचायतों के छात्रों का भविष्य अधर में लटक जाएगा। प्रेमी ने कहा कि भाजपा काल में स्वीकृत आईटीआई को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है और स्वाड़ पुल के लिए जारी बजट का दुरुपयोग किया गया है। उनके अनुसार, क्षेत्र के स्कूलों में स्टाफ की भारी कमी है और विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, संजीव सकलानी, सुनील चौहान, रोहित कौशल, अनिल अवस्थी, दिनेश मंगलेश, कुलदीप राणा, अनिल डोगरा आदि मौजूद रहे। संवाद

मुल्थान कॉलेज नहीं होगा बंद: रविंद्र राव
पूर्व विधायक के आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव रविंद्र राव ने कहा कि बैजनाथ में विधायक किशोरी लाल के नेतृत्व में करोड़ों की परियोजनाएं चल रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि छोटा भंगाल कॉलेज को बंद करने की बातें मात्र भ्रामक अफवाहें हैं। जल्द ही कॉलेज भवन का निर्माण शुरू होगा। राव ने दावा किया कि बीड़-बिलिंग-राजगूंधा सड़क तैयार है और वहां जल्द बस सेवा शुरू होगी। उन्होंने कहा कि लोहारड़ी-पोलिंग सड़क और स्वाड़ पुल का कार्य भी प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed