फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress to protest against donation theft by performing bhajan-kirtan: Anurag

चंदा चोरी के विरोध में भजन-कीर्तन कर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस : अनुराग

Mon, 13 Jul 2026 09:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
Congress to protest against donation theft by performing bhajan-kirtan: Anurag
धर्मशाला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस 14 जुलाई को भजन-कीर्तन कर प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधियों से इस प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में एक बड़ा जनजागरण अभियान शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन

अनुराग शर्मा ने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने लोगों की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। अयोध्या स्थित राम मंदिर के दानपात्र से कथित तौर पर हजारों करोड़ रुपये की चंदा चोरी का मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने लाने के लिए उच्च न्यायालय के वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक की जा रही एसआईटी जांच केवल निचले स्तर के कर्मचारियों तक ही सीमित रखी गई है, जबकि ट्रस्ट से जुड़े शीर्ष पदाधिकारियों से कोई पूछताछ नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारी चंपत राय के हालिया बयान भी इस पूरे मामले में कई तरह के संदेह और सवाल खड़े करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि 14 जुलाई से शुरू होने वाले इस जनजागरण अभियान में केवल राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा ही नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य से जुड़े नीट पेपर लीक मामले, लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसे अन्य ज्वलंत जनहित के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed