{"_id":"6a6df33cfc0cc0c290039153","slug":"construction-of-exit-route-begins-at-pasu-vegetable-market-relief-from-traffic-jams-expected-kangra-news-c-95-1-kng1045-247993-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पासू सब्जी मंडी में एग्जिट मार्ग का निर्माण शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पासू सब्जी मंडी में एग्जिट मार्ग का निर्माण शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन
पासू सब्जी मंडी के निकास मार्ग के निर्माण के लिए पत्थर को तोड़ती पोकलेन मशीन। -अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। पासू स्थित सब्जी मंडी में नए निकास मार्ग के निर्माण का कार्य जोर-शोर से शुरू हो गया है। वर्तमान में पोकलेन मशीन की मदद से बड़े-बड़े पत्थरों को हटाकर रास्ता तैयार किया जा रहा है। इसके बाद कंक्रीट बिछाकर इसे पक्का किया जाएगा। नया मार्ग बनने से वाहनों का प्रवेश और निकास अलग-अलग रास्तों से होगा। इससे मंडी परिसर में लगने वाले लंबे जाम से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी।
उल्लेखनीय है कि अब तक पासू सब्जी मंडी में वाहनों के आने और जाने के लिए केवल एक ही मुख्य रास्ता उपलब्ध था। इस वजह से मंडी में अपनी फसल लाने वाले किसानों, स्थानीय आढ़तियों, खरीदारों और सब्जियों से लदे भारी वाहनों को रोज भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खासकर सुबह और शाम के पीक समय में जब वाहनों की आवाजाही अचानक बढ़ जाती थी, तब मंडी में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे कारोबारी गतिविधियां भी बुरी तरह प्रभावित होती थीं।
नए निकास मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मंडी में ट्रैफिक का भारी दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। अलग प्रवेश और निकास व्यवस्था लागू होने से वाहनों का परिचालन सुचारू रहेगा, जिससे समय की बचत होगी और मंडी व्यापार को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
पासू सब्जी मंडी के शुरू होने के बाद से ही सिंगल मार्ग होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए एग्जिट मार्ग का निर्माण शुरू करवाया गया है, जिससे किसानों और आढ़तियों को बड़ी राहत मिलेगी। -नरेंद्र कुमार, अध्यक्ष, एपीएमसी कांगड़ा