फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Consumers in Bhagsunag Yol will not be troubled by power cuts.

Kangra News: भागसूनाग-योल के उपभोक्ताओं को नहीं सताएंगे बिजली कट

Tue, 14 Jul 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 14 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Consumers in Bhagsunag Yol will not be troubled by power cuts.
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में बिजली उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या से जल्द राहत मिलेगी। प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड गमरू में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन का निर्माण कर रहा है। विभाग ने इसे मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

सब-स्टेशन शुरू होने के बाद भागसूनाग, योल, कंडी, बंगरोटू, रामनगर और मैक्लोडगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू होगी। इन इलाकों में बढ़ते बिजली लोड के कारण लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। पर्यटन सीजन में होटल, होम स्टे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली की मांग बढ़ने से व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। गमरू सब-स्टेशन बनने से बिजली कटौती की स्थिति में वैकल्पिक आपूर्ति व्यवस्था करना भी आसान होगा।
विज्ञापन


-----------गमरू में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। विभाग ने इसका निर्माण मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके शुरू होने के बाद आसपास के क्षेत्रों को कम वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से काफी राहत मिलेगी। -विकास ठाकुर, अधिशासी अभियंता, प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड मंडल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed