सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Controversy deepens over construction of crematorium on forest land

Kangra News: वन भूमि पर श्मशानघाट बनाने पर गहराया विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 15 Mar 2026 08:25 AM IST
विज्ञापन
Controversy deepens over construction of crematorium on forest land
वन विभाग की भूमि पर जबरन श्मशान घाट बनाने के विरोध में पुलिस से शिकायत करते स्पेल के ग्रामीण। स
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर जबरन अंतिम संस्कार करने के लगाए आरोप
Trending Videos

शिकायत पर वन विभाग ने संबंधित भूमि पर की तारबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियाल (कांगड़ा)। स्पेल पंचायत के पास छरडा नाला बस्ती और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल स्पेल के बीच श्मशानघाट के निर्माण को लेकर विवाद गहराने लगा है। शनिवार को स्पेल गांव के ग्रामीणों ने पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां पहुंचकर शिकायत दी। इसमें कहा कि गलुआ गांव का एक युवक छरडा नाला के पास वन विभाग की भूमि पर ग्रामीणों के विरोध के बावजूद जबरन श्मशानघाट बनाने पर अडिग है। यही नहीं एक मृतक महिला के भी शव का दाह संस्कार इस श्मशानघाट पर कर दिया गया।
ग्रामीणों गोपाल दास, शिमला देवी, विजय कुमारी, बिंता देवी, जीवन कुमार, अनु शर्मा, जीत सिंह, संधुरु लाल, सुभाष चंद, रवि, संजू, मुकेश शर्मा सहित अन्य ने आरोप लगाया 8 मार्च को चुपके से एक महिला के शव का जबरन उनके घरों के सामने छरडा नाला में अंतिम संस्कार किया। महिलाओं ने जब रोकने की कोशिश की तो उन्हें डरा धमकाकर भगा दिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता स्पेल के ग्रामीणों की बात को सुना और उन्हें समझाया कि यह मामला वन विभाग का है और वन विभाग को चाहिए कि वन भूमि को इस तरह के शरारती तत्वों से बचाने के लिए बाड़बंदी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर बाड़बंदी को कोई तोड़ कर वन भूमि को नुकसान पहुंचता है और वन विभाग इसकी शिकायत करता है तो उसके खिलाफ कानूनी करवाई जरूर कि जाएगी। उधर, वन विभाग परिक्षेत्र नगरोटा सूरियां ने भी ग्रामीणों कि शिकायत पर छरडा नाला में वन भूमि पर जबरन बनाए श्मशानघाट की जमीन पर कंटीली तार लगा कर बाड़बंदी कर दी है।

कोट्स....
- दोनों पक्ष को बुधवार को बुलाया है इस दौरान दोनों का पक्ष सुना जाएगा। इसके बाद ही अगली करवाई कि जाएगी। विवादित श्मशानघाट की भूमि वन विभाग की है और इस पर कार्रवाई वन विभाग ही कर सकता है। पुलिस केवल सुरक्षा व्यवस्था कर सकती है। - धर्म चंद वर्मा, एएसपी, पुलिस जिला नूरपुर


- वन भूमि पर जबरन श्मशानघाट बनाने वाली भूमि पर शिकायत के मिलने के बाद तारबंदी कर दी है। भविष्य में कोई इस भूमि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सख्ती से वन विभाग कानून के तहत लाई जाएगी।
- मदन लाल, बीओ वन परिक्षेत्र नगरोटा सूरियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed