{"_id":"6a344aa8f028e40d180daf09","slug":"crusher-owners-should-shift-machinery-and-workers-to-a-safe-location-sdm-kangra-news-c-95-1-kng1047-240170-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीनरी और श्रमिकों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करें क्रशर मालिक : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीनरी और श्रमिकों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करें क्रशर मालिक : एसडीएम
Sat, 20 Jun 2026 12:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। मानसून सीजन को देखते हुए जिला उपायुक्त के निर्देश पर एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर ने क्रशर इकाइयों को निर्देश दिए हैं। एसडीएम की ओर से क्रशर संचालकों को जारी पत्र में चेतावनी दी गई है कि मानसून के दौरान नदी और नालों में जलस्तर अचानक बढ़ जाता है जिससे जान-माल के नुकसान का खतरा बना रहता है। सभी क्रशर मालिक मानसून शुरू होने से पहले ही अपने प्लांट पर कार्यरत सभी प्रकार की भारी मशीनरी और श्रमिकों को किसी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करें। एसडीएम ने बताया कि इस संबंध में किसी भी लापरवाही पर क्रशर मालिक जिम्मेदार होंगे और उनका क्रशर सील भी किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन