{"_id":"6a35a37409140294d8051ad8","slug":"dadasiba-declared-the-districts-best-police-station-kangra-news-c-95-1-kng1024-240402-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डाडासीबा को जिले का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना किया घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डाडासीबा को जिले का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना किया घोषित
Sat, 20 Jun 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
_ देहरा में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा एवं पुलिस कल्याण बैठक की अध्यक्षता करते पुलिस अधीक्षक मय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मासिक अपराध समीक्षा एवं पुलिस कल्याण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान हाल ही में सामने आए आपराधिक मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निपटारे पर जोर दिया गया। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने लोगों को जागरूक करने और डिजिटल धोखाधड़ी पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा अवैध खनन और नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई और तेज करने के लिए कहा गया। लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर भी विशेष बल दिया गया ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मई 2026 के लिए पुलिस थाना डाडासीबा को जिले का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना घोषित कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य, सफल अन्वेषण और पेशेवर दक्षता का परिचय देने वाले पुलिस अधिकारियों को सीसी-3 पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी अधिकारियों को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।