{"_id":"6a39948fa4dba688870c4c8f","slug":"dav-school-bharoli-shines-in-literature-sports-and-ncc-activities-kangra-news-c-95-1-kng1047-240837-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: साहित्य, खेल और एनसीसी गतिविधियों में चमका डीएवी स्कूल भड़ोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: साहित्य, खेल और एनसीसी गतिविधियों में चमका डीएवी स्कूल भड़ोली
Tue, 23 Jun 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। डीएवी पब्लिक स्कूल भड़ोली के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में साहित्यिक, सांस्कृतिक, खेल और एनसीसी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विभिन्न अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने कई पुरस्कार और पदक हासिल किए।
एचपी-जोन डी पालमपुर-धर्मशाला की साहित्य एवं कला प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद, भाषण, प्रश्नोत्तरी और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। खेल प्रतियोगिताओं में डीएवी स्पोर्ट्स नरवाणा और पालमपुर क्लस्टर स्पर्धाओं में अंडर-19 योग टीम विजेता रही। सान्वी ठाकुर और विहान ने व्यक्तिगत योग प्रतियोगिता में भी स्थान हासिल किया। हैंडबॉल में अंडर-17 बालक वर्ग की टीम विजेता तथा अंडर-19 टीम उपविजेता रही।
कराटे प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। इसके अलावा बैडमिंटन, बास्केटबॉल और रोप स्किपिंग प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। एनसीसी कैडेट्स ने बैजनाथ में आयोजित एटीसी कैंप में विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीते जबकि कैडेट अन्वी को बेस्ट कैडेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई देते हुए इन उपलब्धियों को सामूहिक प्रयास और समर्पण का परिणाम बताया।