{"_id":"69cbb97a5fe1654ada02cbf2","slug":"dharamsala-tibetan-spiritual-leader-dalai-lama-says-violence-raging-in-the-world-must-end-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा बोले- दुनिया में चल रही हिंसा समाप्त हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा बोले- दुनिया में चल रही हिंसा समाप्त हो
Tue, 31 Mar 2026 05:39 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:39 PM IST
सार
आधिकारिक पत्र के जरिये अपने संदेश में दलाई लामा ने कहा कि सभी प्रमुख धर्म चाहे वह ईसाई, बौद्ध, इस्लाम, हिंदू या यहूदी धर्म हों, सभी का मूल संदेश प्रेम, करुणा, सहिष्णुता और आत्म-संयम है।
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने शांति और अहिंसा का संदेश देते हुए विश्व में चल रहे संघर्षों को समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने पोप लियो की ओर से पाम संडे के अवसर पर दिए गए शांति के संदेश का समर्थन किया और कहा कि यह सभी धर्मों की मूल भावना को दर्शाता है।
विज्ञापन
आधिकारिक पत्र के जरिये अपने संदेश में दलाई लामा ने कहा कि सभी प्रमुख धर्म चाहे वह ईसाई, बौद्ध, इस्लाम, हिंदू या यहूदी धर्म हों, सभी का मूल संदेश प्रेम, करुणा, सहिष्णुता और आत्म-संयम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी धर्म में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इतिहास गवाह है कि हिंसा से केवल और अधिक हिंसा जन्म लेती है। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व सहित दुनिया के अन्य क्षेत्रों और रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्षों का स्थायी समाधान केवल बातचीत, कूटनीति और आपसी सम्मान के जरिये ही संभव है।
विज्ञापन