{"_id":"6a64dbdf805c3e647f0579c0","slug":"attempt-to-steal-gaddi-statue-from-selfie-point-in-kangra-kangra-news-c-95-1-kng1037-246772-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कांगड़ा में सेल्फी प्वाइंट से गद्दी का स्टेच्यू चुराने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कांगड़ा में सेल्फी प्वाइंट से गद्दी का स्टेच्यू चुराने की कोशिश
Sun, 26 Jul 2026 09:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:22 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद मैदान कांगड़ा में बनाए सेल्फी प्वाइंट से उखाड़कर फेंका गद्दी का पुतला।-जागरुक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। नगर परिषद मैदान के पास कॉलेज रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट पर शुक्रवार देर रात अज्ञात शरारती तत्वों ने स्थापित गद्दी के फाइबर स्टेच्यू (प्रतिमा) को उखाड़कर चुराने का प्रयास किया। हालांकि, आसपास के लोगों के बाहर निकलते ही आरोपी स्टेच्यू वहीं छोड़कर बाइक से फरार हो गए। इससे पहले भी इस स्थान से भेड़ों के स्टेच्यू गायब हो चुके हैं।
स्थानीय निवासी सुनीता कुमारी ने बताया कि रात करीब एक बजे तेज आवाज सुनकर जब वह बाहर निकलीं, तो कुछ लोग फाइबर स्टेच्यू को उठाकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। आहट मिलते ही आरोपी स्टेच्यू वहीं फेंककर भाग निकले। वहीं, स्थानीय निवासियों रविंद्र, अभिनव, पंकज और संजीव ने बताया कि पिछले सप्ताह भी कॉलेज रोड पर घर के बाहर खड़ी कारों की पेट्रोल पाइप काटकर तेल चोरी किया गया था।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि नप मैदान और कॉलेज रोड पर देर रात नशेड़ियों और हुड़दंगियों का जमावड़ा लगा रहता है। सेल्फी प्वाइंट के सामने लगा सीसीटीवी कैमरा भी काफी समय से खराब पड़ा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, स्थानीय पार्षद अशोक शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही क्षेत्र में नया सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा और दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन से वार्ता की जा रही है। निवासियों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने की पुरजोर मांग की है।