फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala-Dehradun bus service suspended; deluxe bus to Haridwar now.

Kangra News: धर्मशाला-देहरादून बस सेवा बंद, अब डीलक्स बस जाएगी हरिद्वार

Wed, 29 Jul 2026 08:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 29 Jul 2026 08:17 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala-Dehradun bus service suspended; deluxe bus to Haridwar now.
धर्मशाला (कांगड़ा)। सवारियों की संख्या में लगातार आ रही कमी के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने धर्मशाला-देहरादून बस सेवा को फिलहाल आंशिक रूप से बंद कर दिया है। इसके साथ ही निगम ने इस रूट के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी रोक दी है। वहीं, धर्मशाला से हरिद्वार मार्ग पर चलने वाली वोल्वो बस के स्थान पर अस्थायी तौर पर डीलक्स बस का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

निगम प्रबंधन के अनुसार, धर्मशाला-देहरादून रूट पर पिछले कुछ समय से यात्रियों की संख्या काफी कम दर्ज की जा रही थी, जिससे निगम को लगातार वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने इस सेवा को आंशिक रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है। यात्रियों को अधिक परेशानी न हो, इसके लिए हरिद्वार रूट पर वोल्वो की जगह डीलक्स बस भेजी जा रही है ताकि परिवहन सेवा बनी रहे।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी धर्मशाला के मंडलीय प्रबंधन पंकज चड्ढा ने कहा कि यात्रियों की मांग और रूट पर स्थिति सामान्य होने पर देहरादून बस सेवा को जल्द बहाल कर दिया जाएगा, जिसके बाद ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। यात्री सफर से पहले पूछताछ केंद्र से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed