{"_id":"6a698bb4437a610544040c77","slug":"video-rockfall-near-dharamshala-bus-stand-and-kangra-art-museum-after-heavy-rain-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dharamshala Landslide: धर्मशाला बस स्टैंड के ऊपर पहाड़ी से गिरे पत्थर, कांगड़ा कला संग्रहालय भवन पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala Landslide: धर्मशाला बस स्टैंड के ऊपर पहाड़ी से गिरे पत्थर, कांगड़ा कला संग्रहालय भवन पर मंडराया खतरा
Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:42 AM IST
Link Copied
कांगड़ा जिले के धर्मशाला बस स्टैंड के साथ लगती पहाड़ी से बुधवार सुबह अचानक पत्थर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह करीब 8:15 बजे तेज रफ्तार से पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर नीचे आने लगे। इसी दौरान एक पेड़ भी जड़ों समेत उखड़कर नीचे गिर गया। लगातार हो रहे रॉकफॉल के चलते बस स्टैंड के समीप स्थित कांगड़ा कला संग्रहालय भवन पर भी खतरा मंडराने लगा।
गनीमत रही कि घटना के समय बस स्टैंड परिसर में कोई बस या अन्य वाहन खड़ा नहीं था। यदि उस समय यात्रियों से भरी बसें या अधिक संख्या में लोग वहां मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। पत्थरों को गिरता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत आसपास मौजूद लोगों को सतर्क किया और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा। समय रहते लोगों के हट जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी का हिस्सा कमजोर हो गया है। इसी वजह से अचानक पत्थर और पेड़ नीचे आ गए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पहाड़ी की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड और कांगड़ा कला संग्रहालय के ऊपर स्थित पहाड़ी का भू-वैज्ञानिक निरीक्षण कराया जाए। साथ ही ढलान को सुरक्षित बनाने, कमजोर चट्टानों को हटाने और आवश्यक सुरक्षा उपाय जल्द लागू किए जाएं ताकि यात्रियों, स्थानीय लोगों और आसपास स्थित भवनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार बारिश के बीच पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।