{"_id":"6a5387b6038b7d63d408618d","slug":"dharamshala-stadium-set-to-host-domestic-cricket-camp-begins-kangra-news-c-95-1-kng1044-244397-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला स्टेडियम में सजेगा घरेलू क्रिकेट का मंच, कैंप शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला स्टेडियम में सजेगा घरेलू क्रिकेट का मंच, कैंप शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में घरेलू क्रिकेट के नए सत्र की तैयारियां अब रफ्तार पकड़ने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला एक बार फिर प्रदेश के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों की परीक्षा का गवाह बनेगा, जहां सूबे की टीमों को चुनने के लिए महिला और पुरुष वर्ग के कोचिंग कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।
चैलेंजर ट्रॉफी के समाप्त होते ही स्टेडियम में सूबे की सीनियर महिला टीम का कोचिंग कैंप शुरू हो गया है। वहीं एक या दो दिनों के भीतर रणजी ट्रॉफी अभ्यास शिविर भी शुरू होने वाला है। इसमें प्रदेश भर के चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और फिटनेस का दम दिखाएंगे। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की ओर से आयोजित ये शिविर अगस्त तक चलेंगे।
इन शिविरों के दौरान खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग, फिटनेस और मैच परिस्थितियों में उनके प्रदर्शन के आधार पर परखा जाएगा। कोचिंग स्टाफ और चयन समिति लगातार खिलाड़ियों की तकनीक, मानसिक मजबूती और मैच के प्रति दृष्टिकोण का आकलन करेगी, ताकि आगामी टूर्नामेंटों के लिए प्रदेश की सबसे संतुलित और मजबूत टीमों को अंतिम रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
लंबा घरेलू सत्र होने के कारण शिविर में खिलाड़ियों की फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही नेट अभ्यास, मैच सिमुलेशन, रणनीतिक सत्र और कौशल विकास से जुड़े अभ्यास भी कराए जा रहे हैं। पूरे अभियान के दौरान चयनकर्ताओं की पैनी नजर हर खिलाड़ी के प्रदर्शन पर रहेगी और लगातार बेहतर खेल दिखाने वालों को ही मुख्य टीमों में जगह मिलेगी।
एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन के अपने घरेलू सीजन के पूरा होने के बाद अब बीसीसीआई के आगामी घरेलू सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में सूबे की सीनियर महिला और पुरुष टीमों के चयन के लिए धर्मशाला में इन विशेष कोचिंग कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।