फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dilapidated rain shelter collapses in Panalath; major accident averted.

Kangra News: पनालथ में गिरा जर्जर रेन शेल्टर, बड़ा हादसा टला

Wed, 29 Jul 2026 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 29 Jul 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated rain shelter collapses in Panalath; major accident averted.
जवाली के पनालथ में गिरा रेन शेल्टर। -स्रोत : जागरूक पाठक
जवाली (कांगड़ा)। जवाली-नगरोटा सूरियां मार्ग पर पनालथ में एक जर्जर रेन शेल्टर मंगलवार रात अचानक गिरकर मलबे में तब्दील हो गया। गनीमत यह रही कि हादसा रात के समय हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दिन के समय यहां सुबह और शाम को नजदीकी सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों सहित दर्जनों यात्री बसों के इंतजार में बैठते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में सड़कों के किनारे बने कई रेन शेल्टर बदहाल स्थिति में हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। इसी मार्ग पर स्थित नागनी माता मंदिर, हार और बासा के रेन शेल्टरों की हालत भी बेहद खस्ता हो चुकी है। इनकी दीवारों में गहरी दरारें आ चुकी हैं और भारी बारिश के कारण इनके भी गिरने का खतरा बना हुआ है। आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इनकी मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने पीडब्ल्यूडी से मांग की है कि मानसून के दौरान किसी भी अनहोनी से बचने के लिए इन जर्जर रेन शेल्टरों की तुरंत सुध ली जाए और मरम्मत कार्य कराया जाए। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी जवाली के अधिशासी अभियंता मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के जर्जर रेन शेल्टरों की जल्द मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed