{"_id":"69c436a3d2ec2b7565033de8","slug":"discrimination-against-cho-abhishek-kangra-news-c-95-1-ssml1019-226148-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचओ के साथ किया भेदभाव : अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचओ के साथ किया भेदभाव : अभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के प्रधान अभिषेक चौहान ने बजट को सीएचओ के साथ स्पष्ट भेदभाव बताया है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर सरकार ने अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों और विभिन्न कैडर के लिए लाभों की घोषणा की है, वहीं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। उनकी प्रमुख मांगों में सामान काम, सामान वेतन लागू किया जाए, वर्तमान में दिए जा रहे इन्सेंटिव को बेसिक सैलरी में मर्ज किया जाए, कठिन और दुर्गम क्षेत्रों में कार्य करने वालों को हार्ड एरिया भत्ता दिया जाए। साथ ही सीएचओ के लिए स्पष्ट और स्थायी वेतन संरचना निर्धारित की जाए। संवाद
Trending Videos