सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Information about drinking water schemes will be available at one click.

Kangra News: एक क्लिक पर मिलेगी पेयजल स्कीमों की जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 26 Mar 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Information about drinking water schemes will be available at one click.
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर तुरंत होगा समाधान, स्तरोन्नयन कार्य में भी मिलेगी मदद
Trending Videos

प्रथम चरण में कांगड़ा और चंबा की दो-दो पंचायतों की स्कीमें होंगी ऑनलाइन
कितनी मीटर और कितनी मोटी पाइपलाइन, कहां से कनेक्शन नक्शे की तरह मिलेगी जानकारी
ग्रामीण क्षेत्रों की स्कीमों के संचालन के लिए पंचायतों की मदद करेंगे विभाग के पैरा कर्मचारी

प्रवीण प्रकाश कुमार
धर्मशाला। जलशक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं से जुड़ी सभी जानकारी अब जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होगी। जल जीवन मिशन के तहत इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं की निगरानी आसानी होगी। इस पहल से पेयजल योजनाओं में आने वाली तकनीकी समस्याओं को दूर करने और जल आपूर्ति को शीघ्र बहाल करने में काफी सुविधा मिलेगी।
साथ ही पेयजल स्कीमों के स्तरोन्नयन में भी आसानी रहेगी। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत यह कार्य किया जा रहा है। जलशक्ति विभाग के कांगड़ा जोन (उत्तरी क्षेत्र) के तहत कांगड़ा और चंबा जिलों में वर्तमान में कुल 1575 पेयजल योजनाएं संचालित हो रही हैं। योजना के प्रथम चरण में इसी माह कांगड़ा और चंबा की दो-दो ग्राम पंचायतों में संचालित पेयजल योजनाओं का डेटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अन्य पंचायतों की जानकारी भी क्रमवार ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इस परियोजना के तहत प्रत्येक पेयजल योजना का विस्तृत नक्शा तैयार किया जाएगा, जो ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। इसमें योजना का नाम, भंडारण टैंक की जानकारी, जल स्रोत, कुल कनेक्शनों की संख्या, पाइपलाइन की लंबाई और मोटाई सहित अन्य आवश्यक विवरण शामिल होंगे।
सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं का संचालन पंचायतों को सौंपने का निर्णय लिया है। कुछ योजनाएं पहले से ही पंचायतों के अधीन हैं, जहां जलरक्षक तैनात हैं। अब पंचायतों को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से जलशक्ति विभाग में कार्यरत पैरा फिटर और पैरा पंप ऑपरेटर भी योजनाओं के संचालन में सहयोग करेंगे। इससे स्टाफ की कमी की समस्या दूर होगी और लोगों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
कोट
जल जीवन मिशन के तहत अब पंचायतों की पेयजल स्कीमों को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इससे पेयजल स्कीमों की निगरानी आसान होगी। - सुमित विमल कटोच, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed