{"_id":"69c3e6a68aeff315590aadfb","slug":"no-mention-of-liabilities-budget-anti-pensioner-bharti-kangra-news-c-95-1-kng1044-226064-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"देनदारियों का कोई जिक्र नहीं, बजट पेंशनर विरोधी : भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देनदारियों का कोई जिक्र नहीं, बजट पेंशनर विरोधी : भारती
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 26 Mar 2026 07:13 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां में बैठक के बाद एक साथ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी। -स्रोत : संघ
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन नगरोटा सूरियां इकाई की बैठक बुधवार को खंड प्रधान गुरदेव भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए बजट पर गहरी निराशा व्यक्त की गई। एसोसिएशन ने बजट में पेंशनरों की करोड़ों रुपये की देनदारियों और वित्तीय लाभों का उल्लेख न होने पर इसे पेंशनर विरोधी करार दिया है।
गुरदेव भारती ने कहा कि 18 यूनियनों की संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर 30 मार्च को शिमला में होने वाले विधानसभा घेराव का नगरोटा सूरियां इकाई पूर्ण समर्थन करती है और क्षेत्र के पेंशनर इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। एसोसिएशन ने 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए), 44 महीने के एरियर और लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए बजट में कोई प्रावधान न करने की कड़ी निंदा की।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को बार-बार अवगत कराने के बावजूद सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बकाया राशि के जिक्र पर उन्होंने कहा कि अदायगी की तिथि स्पष्ट न होने से कर्मचारियों और पेंशनरों में गहरा रोष है।
देहरा से 100 से अधिक पेंशनर जाएंगे शिमला
देहरागोपीपुर (वि)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला कांगड़ा की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष चमन लाल पुंडीर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 मार्च को शिमला के चौड़ा मैदान में होने वाले राज्यव्यापी प्रदर्शन में देहरा जोन से 100 से अधिक पेंशनर भाग लेंगे। पुंडीर ने चेतावनी दी कि यदि समय पर पेंशन, मेडिकल बिलों का भुगतान और महंगाई भत्ते के एरियर जैसी मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 58 से 70 वर्ष की आयु के बुजुर्ग पेंशनरों को बुढ़ापे में हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
Trending Videos