सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nati King Thakur Das Rathi made Nagarota Bagwan dance on the song Neeru Chali Ghumdi...

Kangra News: नाटी किंग ठाकुर दास राठी ने नीरू चली घूमदी... गीत पर नचाया नगरोटा बगवां

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 26 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Nati King Thakur Das Rathi made Nagarota Bagwan dance on the song Neeru Chali Ghumdi...
नगरोटा बगवां के राज्य स्तरीय लिदबड़ मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते ठाकुर दा
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के ऐतिहासिक राज्य स्तरीय लिदबड़ मेले में बुधवार को पहली सांस्कृतिक संध्या में ठाकुरदास राठी, मोहित गर्ग और शान भंडारी ने नगरोटावासी खूब नचाए। सबसे पहले नाटी किंग ठाकुर दास राठी ने अपनी प्रस्तुतियों से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने नीरू चली घूमदी और सुषमा मेरी जानिए हम आशिक तेरे ओ गीतों से खूब धमाल मचाया।
Trending Videos

पहली सांस्कृतिक संध्या में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा मुख्य अतिथि रहे और एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल विशेष अतिथि रहे। मेला कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम नगरोटा मुनीष शर्मा ने मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि को शॉल टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद पहाड़ी गायक मोहित गर्ग ने कुंजा जाई पेईयां बरोट, ओ गोरिये और कांगड़े ते आया मेरा रुण झुनुआ आदि गीतों से अपनी आवाज का खूब जादू बिखेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक गायक मान सिंह मान ने सूफी गायन में लाल मेरी पत रखियो भला झूले लालण, कैसा लगा गोरिय पहाड़े द बसना आदि प्रस्तुतियों से अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उभरते युवा गायक शान भंडारी ने मुस्कुराने की वजह, तेरी दीवानगी और सांसों की माला आदि गीत सुनाकर खूब समां बांधा। अभिनाग नाग ने बरसात भी आकर चली गई, बादल भी बरस कर चले गए सुनाया। इस दौरान शर्मा बैंड ने सभी गायकों का खूब साथ निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed