{"_id":"6a344da915c4520bb00ebb63","slug":"e-buses-launched-for-mohli-and-khaniyara-kangra-news-c-95-1-kng1037-240231-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मोहली और खनियारा के लिए ई-बसें शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मोहली और खनियारा के लिए ई-बसें शुरू
Sat, 20 Jun 2026 12:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। धर्मशाला से मोहली और धर्मशाला से खनियारा वाया दाड़नू रूट पर ई-बसों का संचालन शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। लंबे समय से इन मार्गों पर आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बस सेवाओं की मांग की जा रही थी। नई ई-बसें धर्मशाला से मोहली और मोहली से धर्मशाला रूट पर पूरे दिन सेवाएं प्रदान करेंगी। इसके अलावा धर्मशाला से खनियारा वाया दाड़नू मार्ग पर भी ई-बसों का संचालन शुरू किया गया है। अश्वनी कुमार, प्रवीन कुमार, अमित कुमार, नितेश, राजेश, कांता देवी, सरोज कुमारी, रमना, श्रेष्ठा, अमिता देवी और राज कुमारी सहित अन्य लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है। संवाद
विज्ञापन