{"_id":"69bbea72cf934e3d640ec696","slug":"eating-junk-food-is-increasing-the-problem-of-bp-in-children-kangra-news-c-95-1-kng1045-225050-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जंक फूड खाने से बच्चों में बढ़ रही बीपी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जंक फूड खाने से बच्चों में बढ़ रही बीपी की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ समय से धर्मशाला अस्पताल में आ रहे इस तरह के मामले
रोजाना बाहर का खाना खाने से बढ़ रहा मोटापा और बीपी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का असर अब छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई देने लगा है। जोनल अस्पताल धर्मशाला में कुछ समय से ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जहां कम उम्र के बच्चों में ही ब्लड प्रेशर (बीपी) की समस्या सामने आ रही है।
रोजाना जंक फूड और बाहर का खाना खाने की आदत से बच्चों में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है, जो आगे चलकर हाई बीपी जैसी गंभीर समस्या का कारण बन रही है। बच्चों में फिजिकल एक्टिविटी की कमी और स्क्रीन टाइम बढ़ना भी इस समस्या को और गंभीर बना रहा है। पिछले कुछ समय से इस तरह से मामले सामने आने लगे हैं कि बच्चों में जंक फूड खाने से बच्चों में मोटापा बढ़ रहा है, जिससे उनमें बीपी की समस्या भी आ रही है।
धर्मशाला अस्पताल की किशोर परामर्शदाता रीना कुमारी ने बताया कि पहले जहां बीपी की समस्या व्यस्कों में अधिक देखी जाती थी, वहीं अब छोटे बच्चों में ऐसी समस्या आना चिंता का विषय है। समय रहते इस पर ध्यान न दिया गया तो भविष्य में हृदय रोग जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। माह में इस तरह से दो से तीन मामले आ रहे हैं।
बचाव के उपाय...
- बच्चों को जंक फूड, तली-भुनी और प्रोसेस्ड चीजों से दूर रखें
- घर का ताजा और संतुलित आहार देने की आदत डालें
- रोजाना कम से कम 1-2 घंटे आउटडोर खेल या शारीरिक गतिविधि सुनिश्चित करें
- मोबाइल, टीवी और अन्य स्क्रीन टाइम को सीमित करें
- नमक और शक्कर की मात्रा नियंत्रित रखें
- समय-समय पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाते रहें
Trending Videos