{"_id":"69c537b81ecd9649730b0216","slug":"accused-of-charging-extra-money-from-devotees-kangra-news-c-95-1-kng1005-226277-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: श्रद्धालुओं से अतिरिक्त राशि वसूलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: श्रद्धालुओं से अतिरिक्त राशि वसूलने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा व्यापार मंडल ने मंदिर अधिकारी कार्यालय की व्यवस्था पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चामुंडा (कांगड़ा)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधाओं के नाम पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर के सामने स्थित सार्वजनिक शौचालय के उपयोग के लिए श्रद्धालुओं से 20 रुपये शुल्क वसूला जा रहा है। वहीं, 20 रुपये में मिलने वाली गुलाब की एक कली 50 से 100 रुपये तक बेची जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं में नाराजगी है। मंदिर परिसर में हो रही इस कथित ओवरचार्जिंग का चामुंडा व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध जताया है। व्यापार मंडल ने मंदिर की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मंदिर के मुख्य द्वार के सामने कूड़ा-कचरा फैला हुआ है, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु भी व्यवस्थाओं को लेकर असंतोष व्यक्त कर रहे हैं।
चामुंडा व्यापार मंडल के प्रधान अमित मेहता ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार अपनी दुकान के बाहर थोड़ा सा भी सामान रखता है तो प्रशासन तुरंत कार्रवाई करता है, लेकिन मंदिर के मुख्य द्वार के सामने फूल, आइसक्रीम, दालें, शीतल पेय और फेरी लगाने वाले खुलेआम श्रद्धालुओं से मनमानी कर अतिरिक्त वसूली कर रहे हैं और प्रशासन मौन बना हुआ है। व्यापार मंडल ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए और बाहरी व्यापारियों और फेरी वालों को परिसर से हटाया जाए।
मंदिर परिसर में बाहर से आए अवैध रूप से व्यापार करने वाले व्यापारियों को वहां से हटने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया जा रहा है।
- राकेश कुमार, चामुंडा माता मंदिर अधिकारी
Trending Videos