{"_id":"69c5398ae31e0bf8dd00c5c4","slug":"hoteliers-are-contacting-the-petroleum-company-kangra-news-c-95-1-kng1004-226244-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पेट्रोलियम कंपनी से संपर्क साध रहे होटलियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पेट्रोलियम कंपनी से संपर्क साध रहे होटलियर
विज्ञापन
सिलिंडरों की लाइन...गैस किल्लत की अफवाहों के बीच लोगों में घरेलू गैस सिलिंडर लेने की होड़ बढत
विज्ञापन
मैक्लोडगंज में एजेंसी ने उपलब्ध करवाए सिलिंडर
कारोबारियों को पर्यटन सीजन को लेकर सताने लगी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। व्यावसायिक गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच होटल संचालक पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। कंपनी के अधिकारियों को ऑनलाइन भेजे पत्रों और संपर्क के बाद मैक्लोडगंज क्षेत्र के कुछ होटलियर्स को व्यवसायिक सिलिंडर उपलब्ध करवाए गए हैं। हालांकि, गैस एजेंसी में जाकर प्राप्त किए गए सिलिंडरों को होटल एसोसिएशन नाकाफी बता रही है। व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति क्षेत्र में सुचारु न होने और पर्यटन सीजन के दौरान कारोबार पर इसके पड़ने वाले असर को लेकर उन्हें चिंता सताने लगी है।
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने बताया कि क्षेत्र में व्यावसायिक सिलिंडर आपूर्ति न होने पर एसोसिएशन की ओर से एक गैस कंपनी के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया था। इसके बाद धर्मशाला स्थित गैस एजेंसी के गोदाम से उन्हें 10 सिलिंडर ही मिले हैं। क्षेत्र में उनकी एसोसिएशन से जुड़े होटल संचालकों के ही 200 से 250 होटल हैं, ऐसे में गैस की आपूर्ति सामान्य न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तो क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही इतनी अधिक नहीं है, लेकिन पर्यटक सीजन में यह स्थिति नहीं सुधरी तो कारोबार पर इसका असर पड़ेगा। अभी वैकल्पिक तौर पर लकड़ी और इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। होटल के रेस्टोरेंट को चलाने में यह ज्यादा कामयाब नहीं हो पाएंगे।
चीलगाड़ी में गैस एजेंसी के गोदाम में जुट रही भीड़
धर्मशाला में उपभोक्ता घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए वीरवार को सुबह नौ बजे से ही चीलगाड़ी में एजेंसी के गोदाम में भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। लोग सिलिंडर लेने के लिए कतारों में लग रहे हैं। एजेंसी की ओर से दोपहर करीब 12 बजे तक लोगों को सिलिंडरों की सप्लाई दी जा रही है। गोदाम में ही सिलिंडर की गाड़ी खत्म हो जाने के कारण अन्य क्षेत्रों में जाने वाली सप्लाई भी बाधित हो रही है।
Trending Videos