{"_id":"69c2edea9f3f18858303662f","slug":"electricitys-hide-and-seek-the-ongoing-game-of-come-and-go-kangra-news-c-95-1-kng1045-225972-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बिजली की लुकाछिपी... आई और गई का चल रहा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बिजली की लुकाछिपी... आई और गई का चल रहा खेल
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। विद्युत उपमंडल परागपुर में इन दिनों बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बार-बार हो रही बिजली कटौती ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात इतने खराब हैं कि सोमवार और मंगलवार को हर 20 सेकंड में बिजली गुल होने से लोग बेहद परेशान हो उठे।
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या अब एक-दो दिन की नहीं बल्कि लगातार बनी हुई है। बिजली की इस आंख-मिचौनी ने न केवल घरेलू कामकाज प्रभावित किया है बल्कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब होने का खतरा भी बढ़ा दिया है।
स्थानीय उपभोक्ता दीपक, संजीव, कृष्ण गोपाल, ऋषभ, परविंदर, सतीश, राजेश, महेश, मदन गोपाल, संजय, दिनेश, नीरज, राजीव, अखिलेश और मनोज ने बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष जताया है। उनका आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार बिजली काटी जा रही है, जबकि शिकायत करने पर भी कोई ठोस समाधान नहीं दिया जा रहा।
लोगों का कहना है कि बिजली कटौती अब रोजमर्रा की समस्या बन चुकी है लेकिन संबंधित विभाग इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रहा। इससे जनता में भारी नाराजगी है। गुस्साए लोगों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो वे विद्युत उपमंडल कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे।
विद्युत उपमंडल परागपुर के एसडीओ विक्रमजीत ने बताया कि बिजली आपूर्ति में आ रही बाधा का मुख्य कारण रिले प्रोटेक्शन सिस्टम में तकनीकी खराबी है। इस वजह से बार-बार फॉल्ट ट्रिपिंग हो रही है। समस्या की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है, ताकि जल्द ही इसका स्थायी समाधान किया जा सके।
Trending Videos