{"_id":"69cb4ce8ee8f0c98db0a611d","slug":"himachal-pradesh-wife-murdered-with-axe-in-kutahan-village-accused-husband-arrested-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: कुटाहण गांव में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: कुटाहण गांव में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 31 Mar 2026 09:56 AM IST
विज्ञापन
सार
Kangra Wife Murder: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के कुटाहण गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
लंबागांव क्षेत्र के कुटाहण गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
भाई के घर पहुंचा था आरोपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान सन्नी कुमार निवासी लंबागांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को वह अपनी पत्नी काल्टी देवी को झाड़-फूंक के लिए कहीं लेकर गया था। देर रात करीब 12 बजे वह अपनी पत्नी को लेकर कुटाहण में अपने भाई के घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई ने ही दी पुलिस को सूचना
सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे आरोपी ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय आरोपी का भाई दूसरे कमरे में सो रहा था। जैसे ही उसे वारदात का पता चला, उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
बीड़ बैजनाथ का रहने वाला है आरोपी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मृतका के पीछे दो छोटे बेटे और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से बीड़ बैजनाथ का रहने वाला है, लेकिन उसका परिवार पिछले कई दशकों से लंबागांव में रह रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है।