सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, police detain in-laws

Kangra News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने सास-ससुर हिरासत में लिए

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 31 Mar 2026 08:46 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, police detain in-laws
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत जसौर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान शालिनी देवी के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शालिनी के सास-ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार बलधर निवासी पृथ्वी राज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शालिनी की शादी 20 नवंबर 2020 को जसौर निवासी गुलवंत कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही सास-ससुर उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। शालिनी के दो छोटे बच्चे (बेटा-बेटी) भी हैं। उसका पति लुधियाना में नौकरी करता है और घटना के वक्त घर पर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार 29 मार्च की रात करीब 10:27 बजे शालिनी के पति ने फोन कर बताया कि उसकी (शालिनी) नाक और मुंह से खून बह रहा है। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो शालिनी बेसुध हालत में बेड पर पड़ी थी। कमरे के पंखे से दुपट्टा (चुन्नी) बंधा हुआ था जो बीच से कटा हुआ था। आनन-फानन में उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि मौके के हालात और पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। हिरासत में लिए गए सास-ससुर से गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed