सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Even after 10 years, Sidhpur-Sidhbari is facing sewerage problem.

Kangra News: 10 साल बाद भी सीवरेज समस्या से जूझ रहे सिद्धपुर-सिद्धबाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 15 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Even after 10 years, Sidhpur-Sidhbari is facing sewerage problem.
धर्मशाला नगर निगम के के वार्ड16 में टूटी हुई टाइल संवाद
विज्ञापन
नगर निगम में शामिल होने के बावजूद सुविधाओं को तरसे मर्ज एरिया

ग्राउंड रिपोर्ट---------------
सीवरेज लीकेज और कूहलों की मरम्मत का नहीं हुआ स्थायी समाधान
विवेक कुमार
धर्मशाला। सिद्धपुर और सिद्धबाड़ी को नगर निगम धर्मशाला में शामिल हुए करीब 10 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज भी इन क्षेत्रों के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या सीवरेज व्यवस्था की बनी हुई है, जिसका स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है।
सिद्धबाड़ी क्षेत्र में नालियों में ओवरफ्लो हो रहा सीवरेज का गंदा पानी और उससे उठ रही बदबू लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। लोगों का कहना है कि संकरी और जर्जर नालियों के कारण सीवरेज का पानी दुकानों और घरों तक पहुंच जाता है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में शामिल इन इलाकों के लिए सीवरेज व्यवस्था सुधारने के लिए करोड़ों रुपये के बजट का प्रावधान किया गया था, लेकिन योजनाएं अभी तक कागजों से बाहर नहीं निकल पाई हैं।
Trending Videos

क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की समस्या भी हल नहीं हुई है। क्षेत्र में स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, लेकिन उनका संचालन नियमित नहीं है। कई बार रात के समय लाइटें बंद रहने से अंधेरा पसरा रहता है। वहीं, खेतों की सिंचाई के लिए बनी कूहलों की हालत भी खराब है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूहलों की मरम्मत और रखरखाव के लिए अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं बन पाई है।
यह है चुनावी समीकरण
सिद्धपुर (वार्ड नंबर-16): नगर निगम धर्मशाला के सिद्धपुर वार्ड में कुल 1830 मतदाता हैं। यहां कांग्रेस ने बबिता और भाजपा ने अनुपम कटोच चुनावी रण में उतारा है। इसके अलावा ऊषा रानी ने यहां से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

सिद्धबाड़ी (वार्ड नंबर-17): नगर निगम धर्मशाला के सिद्धबाड़ी वार्ड में कुल 2903 मतदाता हैं। इस बार इस वार्ड में सर्वाधिक पांच प्रत्याशियों ने चुनाव में दावेदारी ठोंकी है। भाजपा ने यहां से 2016 में निगम पार्षद रहे विशाल जम्वाल को चुनाव में उतारा है। कांग्रेस ने सुरेश कुमार पप्पी को टिकट थमाई है, जबकि आजाद प्रत्याशी के तौर पर सुभाष चंद, कृष्ण और अनिल ने यहां आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनावी ताल ठोक मुकाबले को काफी रोचक बना दिया है।
---इनसेट----
यह बोले लोग
वार्ड में बेसहारा पशुओं की समस्या है। सीवरेज की सुविधा आज दिन तक नहीं मिली है। इसके चलते नालियों में सीवरेज का पानी बदबू से परेशान करता है। - सुरजीत जम्वाल, सिद्धबाड़ी

10 साल से यहां सीवरेज सुविधा प्रदान करने के दावे हो रहे हैं, लेकिन अभी तक एक पाइप नहीं डली है। नालियां काफी संकरी हैं। इनका कोई उचित प्रावधान नहीं है। - कमलेश कुमार, सिद्धबाड़ी

नगर निगम में तो शामिल किया गया, लेकिन सीवरेज समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लाइटें कभी जलती हैं, तो कभी बुझी रहती हैं। इनकी व्यवस्था कौन देखता है पता नहीं। - कमल गुरुंग, सिद्धपुर

यहां 50 फीसदी से अधिक लोग कृषि व्यवसाय से जुडे हैं, लेकिन मूलभूत जरूरत कूहलों की कोई देखरेख नहीं है। कूहलें बंद पड़ी हैं। सीवरेज व्यवस्था का भी कोई नियमित समाधान नहीं है। - संजीव महाजन, सिद्धपुर

धर्मशाला नगर निगम के के वार्ड16 में टूटी हुई टाइल संवाद

धर्मशाला नगर निगम के के वार्ड16 में टूटी हुई टाइल संवाद

धर्मशाला नगर निगम के के वार्ड16 में टूटी हुई टाइल संवाद

धर्मशाला नगर निगम के के वार्ड16 में टूटी हुई टाइल संवाद

धर्मशाला नगर निगम के के वार्ड16 में टूटी हुई टाइल संवाद

धर्मशाला नगर निगम के के वार्ड16 में टूटी हुई टाइल संवाद

धर्मशाला नगर निगम के के वार्ड16 में टूटी हुई टाइल संवाद

धर्मशाला नगर निगम के के वार्ड16 में टूटी हुई टाइल संवाद

धर्मशाला नगर निगम के के वार्ड16 में टूटी हुई टाइल संवाद

धर्मशाला नगर निगम के के वार्ड16 में टूटी हुई टाइल संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed