सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPL 2026: Kangra Airport Resounds with Chants of 'RCB' and 'Virat Kohli' as the Team Arrives in Dharamshala

IPL 2026: आरसीबी और विराट कोहली के नारों से गूंजा कांगड़ा एयरपोर्ट, धर्मशाला पहुंची टीम

अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, धर्मशाला/गगल। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 May 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार

आरसीबी और विराट कोहली के नारों से पूरा एयरपोर्ट गूंज उठा। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए युवा, बच्चे और क्रिकेट प्रेमी लंबे समय से एयरपोर्ट के बाहर इंतजार करते नजर आए।

IPL 2026: Kangra Airport Resounds with Chants of 'RCB' and 'Virat Kohli' as the Team Arrives in Dharamshala
आरसीबी और विराट कोहली के नारों से गूंजा कांगड़ा एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल मुकाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) की टीम शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे विशेष चार्टर विमान से गगल एयरपोर्ट पहुंची। टीम के पहुंचते ही एयरपोर्ट परिसर में फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान आरसीबी और विराट कोहली के नारों से पूरा एयरपोर्ट गूंज उठा। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए युवा, बच्चे और क्रिकेट प्रेमी लंबे समय से एयरपोर्ट के बाहर इंतजार करते नजर आए। कई प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की तस्वीरें और वीडियो भी बनाए।

Trending Videos


सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच टीम एयरपोर्ट से सीधे धर्मशाला के लिए रवाना हो गई। धर्मशाला में होने वाले आगामी मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम धर्मशाला में अपना मुकाबला जीतकर लौट चुकी है। टीम साढ़े 11 बजे गगल हवाई अड्डे पहुंची और विशेष विमान से दिल्ली गई। वहीं, अब क्रिकेट फैंस की निगाहें पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के बीच होने वाले अहम मुकाबले पर टिकी हैं। शाम को टीम के खिलाड़ियों ने मैदान में अभ्यास भी किया। इस दाैरान हेजलवुड मैदान में अभ्यास करते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed