सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jairam Thakur Says: Will Approach Election Commission Against CM; Alleges Violation of Model Code of Conduct

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- सीएम के खिलाफ जाएंगे चुनाव आयोग, आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 May 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग को सौंपेगी।

Jairam Thakur Says: Will Approach Election Commission Against CM; Alleges Violation of Model Code of Conduct
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग को सौंपेगी। मंडी में मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू का कार्यकाल खत्म होने को है लेकिन उन्हें आज तक यह समझ नहीं आया कि चुनाव के दौरान सार्वजनिक मंच से घोषणाएं नहीं की जातीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्षदों को विकास कार्यों के लिए 50-50 लाख रुपये देने की सार्वजनिक घोषणा कर आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हाल ही में पांच राज्यों के चुनाव में मिली हार के बाद मुख्यमंत्री अब भी बौखलाहट में हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा इस पूरे मामले को चुनाव आयोग के समक्ष उठाएगी और पार्टी स्तर पर इसको लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेशभर में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश है और इसका असर नगर निगम चुनावों में भी दिखाई देगा। उन्होंने मंडी सहित प्रदेश के अन्य तीन नगर निगमों में भाजपा की जीत का दावा किया। इससे पहले भाजपा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने सेरी मंच से शहर में रैली निकाली। शक्ति प्रदर्शन में विधायक अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी और पूर्ण चंद ठाकुर भी मौजूद रहे।

Trending Videos

प्रदेश में आ चुका है कांग्रेस की विदाई का समय : अनुराग

 पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार नगर निगमों के लिए पहले से ज्यादा पैसा देगी। ताकि, शहरों का विकास हो सके। कहा कि प्रदेश में नगर निगम चुनाव और पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की बुरी तरह हार होगी। साढ़े तीन साल पहले कांग्रेस ने जो वादे किए उसे तो पूरा नहीं कर पाई। सोलन में नगर निगम चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और महिलाओं समेत सभी वर्ग को प्रताड़ित किया गया। प्रदेश पर एक लाख 12 करोड़ रुपये का कर्जा हो चुका है। कांग्रेस सरकार की विदाई का समय आ चुका है। कांगड़ा कितना बड़ा जिला है लेकिन कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, धर्मशाला में स्मार्ट सिटी की डीपीआर से छेड़छाड़ करते रहे। केंद्र की मोदी सरकार ने जो करोड़ों रुपये स्मार्ट सिटी के लिए दिया लेकिन यह सरकार पैसा अपने चहेतों पर खर्च कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं के लटके हुए चेहरे साफ बताते हैं कि यह सरकार अब ज्यादा दिनों की नहीं है। उन्होंने चुनाव जिक्र करते हुए कहा कि यहां पर चुनाव में कुछ धनबल वाले लोग खड़े हैं, तो उन्होंने कहा कि पैसों से चुनाव जीते जाते तो देश पर टाटा जैसे समूह राज करते। उन्होंने ऐलान किया कि केंद्र की मोदी सरकार आने वाले दिनों में शहरों को विकसित करने के लिए अधिक ग्रांट देने वाली है, लेकिन इसके लिए भाजपा की नगर निगम बनाया अनिवार्य है क्योंकि कांग्रेस विकास नहीं करवाती सिर्फ लोगों को विकास के नाम पर भ्रमित करती है। कांग्रेस की झूठ की राजनीति अब चलने वाली नहीं है। इनका चेहरा बेनकाब हो चुका है। अभी बंगाल, असम व पुड्डुचेरी में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया इससे साफ है कि मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed