{"_id":"6a06fd2d3d4b67cc2009222f","slug":"video-mandi-bjp-stages-show-of-strength-jairam-says-we-will-approach-election-commission-against-sukhu-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: मंडी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, जयराम बोले- सुक्खू के खिलाफ चुनाव आयोग जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: मंडी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, जयराम बोले- सुक्खू के खिलाफ चुनाव आयोग जाएंगे
Ankesh Dogra
Updated Fri, 15 May 2026 04:32 PM IST
Link Copied
नगर निगम मंडी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने मंडी शहर में शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग को सौंपेगी। मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू का कार्यकाल खत्म होने को है, लेकिन उन्हें आज तक यह समझ नहीं आया कि चुनावों के दौरान सार्वजनिक मंच से घोषणाएं नहीं की जातीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्षदों को विकास कार्यों के लिए 50-50 लाख रुपये देने की सार्वजनिक घोषणा कर आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हाल ही में पांच राज्यों के चुनावों में मिली हार के बाद मुख्यमंत्री अब भी बौखलाहट में हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा इस पूरे मामले को चुनाव आयोग के समक्ष उठाएगी और पार्टी स्तर पर इसको लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेशभर में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश है और इसका असर नगर निगम चुनावों में भी दिखाई देगा। उन्होंने मंडी सहित प्रदेश के अन्य तीन नगर निगमों में भाजपा की जीत का दावा किया। इससे पहले भाजपा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने सेरी मंच से शहर में रैली निकाली। शक्ति प्रदर्शन में विधायक अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी और पूर्ण चंद ठाकुर भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।