सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Debris still accumulated in the drains, people scared by the sound of rain

Mandi News: नालों में अब भी जमा मलबा, बरसात की आहट से सहमे लोग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Debris still accumulated in the drains, people scared by the sound of rain
विज्ञापन
एसडीएम थुनाग से मिला प्रतिनिधिमंडल, नालों की सफाई करवाने की मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। पिछले वर्ष 30 जून 2025 को थुनाग में आई विनाशकारी आपदा के घाव अभी पूरी तरह भरे भी नहीं हैं कि फिर बरसात का मौसम सिर पर है। आपदा के दौरान थुनाग बाजार और रिहायशी इलाकों में आए मलबे को प्रशासन ने काफी हद तक हटा दिया था, लेकिन मुख्य नालों में जमा भारी मलबा अभी भी लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार तांदी वाले नाले और मुघाहण वाले नाले में भारी मात्रा में मलबा और पत्थर अभी भी जमा हैं। लोगों की चिंता है कि यदि जल्द ही इन नालों की सफाई नहीं की गई, तो तेज बारिश के दौरान पानी का बहाव बाधित हो सकता है। ऐसी स्थिति में नाले का पानी और मलबा एक बार फिर थुनाग बाजार, दुकानों और घरों में भारी तबाही मचा सकता है बरसात से पहले सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापारी ललित कुमार की अगुवाई में स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल उपमंडलाधिकारी (नागरिक) थुनाग, संजीत कुमार शर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर मांग की कि बरसात शुरू होने से पहले नालों की सफाई युद्धस्तर पर करवाई जाए। इस अवसर पर ललित कुमार के साथ कश्मीर सिंह, प्रेम सिंह, दुनी चंद सहित कई अन्य स्थानीय व्यापारी और ग्रामीण भी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों की मांगों पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम थुनाग संजीत कुमार शर्मा ने आश्वासन दिया कि प्रशासन इस समस्या के प्रति गंभीर है। उन्होंने बताया कि नालों की सफाई के लिए विभाग के पास बजट उपलब्ध हो चुका है और जल्द ही आवश्यक मशीनरी लगाकर मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed