सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two women working in the fields were attacked by bees.

Mandi News: खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं पर मधुमक्खियों का हमला

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two women working in the fields were attacked by bees.
विज्ञापन
एक महिला की तबीयत बिगड़ी, एम्स बिलासपुर रेफर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। उपमंडल के तहत भंतरेहड़ क्षेत्र में वीरवार सुबह खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दूसरी को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार महाल भंतरेहड़ निवासी सीमा देवी पत्नी कर्म सिंह और यशोधा देवी पत्नी गुलाब सिंह खेत में कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में यशोधा देवी कुछ हद तक बच गईं, जबकि सीमा देवी की तबीयत अधिक बिगड़ गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सीमा देवी को तुरंत सिविल अस्पताल डैहर पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। वहीं, दूसरी महिला का प्राथमिक उपचार के बाद घर पर ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed