{"_id":"6a071c592ef1934c71012e11","slug":"video-bhoranj-mla-suresh-kumar-held-a-press-conference-in-mandi-stating-the-public-is-distressed-by-inflation-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने मंडी में की पत्रकार वार्ता, बोले- महंगाई से जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने मंडी में की पत्रकार वार्ता, बोले- महंगाई से जनता परेशान
पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। मंडी में प्रेस वार्ता के दौरान भोरंज के कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि मोदी सरकार जनता को महंगाई की भट्टी में झोंक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान केंद्र सरकार आर्थिक संकट की सच्चाई छिपाती रही, लेकिन अब सरकार की विफलता सबके सामने आ चुकी है। सुरेश कुमार ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में करीब तीन रुपये की बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ा है। परिवहन खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी होंगी, जिसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन करेगी और सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज बुलंद करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।