सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM sukhvinder Sukhu Says: BJP Divided into Five Factions; Everyone Is Busy Trying to Oust Jairam and Bindal.

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- पांच गुटों में बंटी भाजपा, जयराम और बिंदल को हटाने में लगे हैं सभी

संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 May 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री बनने के सपने देखते रहे और बिंदल उन्हें तंग करते रहते हैं। 

CM sukhvinder Sukhu Says: BJP Divided into Five Factions; Everyone Is Busy Trying to Oust Jairam and Bindal.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा पांच गुटों में बंटी है। कोई गुट बिंदल को हटाने में लगा हुआ है तो कोई जयराम ठाकुर को। सोलन में सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री बनने के सपने देखते रहे और बिंदल उन्हें तंग करते रहते हैं। तंज कसा कि जब 9 एमएलए की खरीद-फरोख्त हुई थी तो जयराम ठाकुर ने कोट और पेंट तक सिलवा लिए और अगले दिन राजभवन में शपथ के सपने देखने लगे। मगर उनका सपना ही रह गया, जो अब 2027 में भी अधूरा ही रह जाएगा।

Trending Videos

उस समय के अधिकारियों की कारगुजारी से डूबा बघाट बैंक का पैसा: सीएम

सोलन के बघाट बैंक के मामले में उन्होंने कहा कि यह पैसा उस समय के अधिकारियों की कारगुजारी से डूबा है। मगर सरकार बघाट बैंक के लोगों का पैसा डूबने नहीं देगी। इसमें सरकार विचार कर रही है, जल्द ही इसमें उचित निर्णय लिया जाएगा। वहीं चुनाव के बाद शहरों में तारों को अंडर ग्राउंड करने का कार्य भी किया जाएगा। वहीं नगर निगम सोलन के न्यूज मर्ज एरिया में जुड़े लोगों को आ रही परेशानियों को देखते हुए उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो उन्हें बाहर किया जाएगा। हालांकि आचार संहिता के चलते कोई भी घोषणा नहीं की जा सकती है, लेकिन लोगों की समस्याओं पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरडीजी के 60 हजार करोड़ बंद होने के मामले में भाजपा नेता चुप: सुक्खू

उन्होंने कहा कि 2023 में जब आपदा आई तो गग्गल एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री ने बैठक की और दिल्ली जाकर 1500 करोड़ देने की बात कही । मगर भाजपा के पांच गुटों के किसी भी नेता में हिम्मत नहीं कि वह मुख्यमंत्री से 1500 करोड़ रुपये मांग लें। साथ ही आरडीजी के 60 हजार करोड़ बंद होने के मामले में भी भाजपा के नेता कोई कुछ नहीं बोल रहे। कहा कि भाजपा के नेता महिलाओं के 1500 रुपये मांग रहे हैं, दो चरणों में कई महिलाओं को वह पैसे दे दिए गए हैं अब तीसरे चरण में बीपीएल परिवारों और 2 लाख रुपये सालाना आए ये कम परिवारों की महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed