सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Diesel Blow: Baddi's Largest Truck Union Hikes Freight Charges; Products Set to Become More Expensive

डीजल महंगा: बद्दी की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन ने बढ़ाया मालभाड़ा, उत्पाद होंगे महंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 May 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
सार

डीजल के दाम बढ़ने के अगले ही महंगाई का असर दिखने लगा है। एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन ने मालभाड़ा बढ़ा दिया है।

The Diesel Blow: Baddi's Largest Truck Union Hikes Freight Charges; Products Set to Become More Expensive
ट्रक यूनियन ने बढ़ाया मालभाड़ा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

डीजल के दाम बढ़ने के अगले ही महंगाई का असर दिखने लगा है। एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन ने मालभाड़ा बढ़ा दिया है। भाड़ा बढ़ने से औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में तैयार होने वाली उत्पाद भी अब महंगे हो जाएंगे। भाड़े का असर कच्चे माल पर भी पड़ेगा। केंद्र ने डीजल के दाम 3 रुपये बढ़ा दिए हैं। ट्रक यूनियन का बीबीएनआईए के साथ एमओयू साइन हुआ है, जिसके तहत एक रुपये दाम बढ़ने से छोटी गाड़ी पर 30 पैसे और बड़ी गाड़ी पर 50 पैसे भाड़ा बढ़ेगा। अगर यह कम होता है तो इसी हिसाब से भाड़ा कम हो जाएगा।

Trending Videos

अब इतना लगेगा मालभाड़ा

तीन रुपये बढ़ने से छह टायर वाली गाड़ी पर 90 पैसे और 10 टायर वाली गाड़ी पर डेढ़ रुपये भाड़ा बढ़ गया है। शुक्रवार से ट्रक यूनियन ने नए रेट लागू कर दिए है। बद्दी से दिल्ली करीब 300 किमी है। अब दिल्ली जाने वाले छोटे ट्रकों पर 234 रुपये व बड़े ट्रकों पर 400 रुपये प्रति ट्रक भाड़ा बढ़ जाएगा। वहीं बद्दी से मुंबई 1684 किमी है। छोटी गाड़ी का भाड़ा 1515 रुपये व बड़ी गाड़ी का भाड़ा 2500 रुपये बढ़ जाएगा। कोलकाता का भाड़ा छोटे ट्रक के लिए 1635 रुपये व बड़े ट्रक के लिए 2725 रुपये भाड़ा बढ़ेगा। वहीं चेन्नई के लिए छोटे ट्रक का 2244 रुपये व बड़े ट्रक के लिए 3741 रुपये किराया बढ़ जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाड़ा बढ़ने से कच्चा माल व तैयार माल के दाम बढ़ेंगे: बीबीएनआईए

बीबीएनआईए (बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ इंडस्ट्रियल यूनियन) के महासचिव रजनीश विज ने बताया कि भाड़ा बढ़ने से कच्चा माल व तैयार माल के दाम बढ़ जाएंगे। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में कंपनी संचालकों को अपना माल बेचना कठिन हो जाएगा। पहले ही बाजार में मंदी है। ऊपर से दाम बढ़ने से और मंदी छा जाएगी। ट्रक यूनियन के प्रधान विद्या रतन चौधरी ने बताया कि ट्रक यूनियन का बीबीएनआईए के साथ एमओयू हआ है। इसके तहत अगर एक रुपये डीजल के दाम बढ़ते हैं तो छोटी गाड़ी पर 30 रुपये व बड़ी गाड़ी पर 50 पैसे प्रति किमी बढ़ गए हैं। बढ़े हुए दाम शुक्रवार से लागू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed