सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Western Disturbance Weakens; Maximum Temperature Reaches 37 Degrees in Una

Himachal Weather: कमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ, ऊना में 37 डिग्री पहुंचा अधिकतम पारा, इस दिन से मौसम साफ

संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 May 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार

 प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ते ही शुक्रवार को पूरे प्रदेश में धूप खिली रही। शनिवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

Himachal Weather: Western Disturbance Weakens; Maximum Temperature Reaches 37 Degrees in Una
माैसम का हाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ते ही शुक्रवार को पूरे प्रदेश में धूप खिली रही। शनिवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों में पारा चढ़ने से सुबह और शाम के समय भी मौसम से ठंडक कम होने लगी है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शनिवार से पारे में और बढ़ोतरी दर्ज होने का पूर्वानुमान है।

इन जिलों में शनिवार को हल्की बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 17 मई से पूरे प्रदेश में धूप खिलने की संभावना है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से जारी बारिश और अंधड़ का दौर शुक्रवार को थम गया। राजधानी शिमला सहित अधिकांश जिलों में दिन भर तेज धूप खिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान 

साफ रहने से बीते दिनों के मुकाबले तापमान में बढ़ोतरी हुई है। उधर, गुरुवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 3.3, कुकुमसेरी में 5.4, ताबो में 8.1, कल्पा में 9.0, मनाली में 11.6, धर्मशाला में 13.9, सोलन में 15.0, शिमला में 16.0, नाहन में 16.9, ऊना में 18.2, मंडी में 19.5, कांगड़ा में 20.2 और बिलासपुर में 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान

ऊना 37.0
सुंदरनगर 33.9
धर्मशाला 33.1
मंडी 33.0
कांगड़ा 32.8
बरठीं 32.7
भुंतर 32.0
नाहन 31.4
सोलन 30.5
चंबा 30.2
शिमला 24.6
मनाली 24.0
कल्पा 20.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed