सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   churah youth murder road block protest three accused arrested chamba

हिमाचल: चंबा के चुराह में युवक की हत्या से भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम; तीन आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 15 Jun 2026 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार

चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक हरविंद्र सिंह का शव कल्हेल पुल के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने चंबा-तीसा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...

churah youth murder road block protest three accused arrested chamba
चंबा में युवक की हत्या के बाद सड़क पर धरना देते हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

चुराह में युवक की हत्या से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चक्का जाम किया। जानकारी के अनुसार चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित कल्हेल पुल के नीचे रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हरविंद्र सिंह (25) पुत्र ऋषि सिंह निवासी गांव राख मलोगा, डाकघर कल्हेल, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई।

शव की पहचान होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर चंबा-तीसा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन दोपहर लगभग 2 बजे तक जारी रहा। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तीसा अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

इस मामले में पुलिस ने तेजी से तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया और चार घंटे के भीतर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई अल्टो कार (एचपी-44-4861) को भी कब्जे में ले लिया है। वाहन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है, जबकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का कार्य भी शुरू कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

शव मिलने की खबर सुनते ही सड़क पर उतर आया गुस्सा
रविवार सुबह कल्हेल पुल के नीचे मिले युवक के शव ने एक बार फिर पूरे इलाके को उसी पुराने सवालों के घेरे में ला खड़ा किया जिनके जवाब अब तक अधूरे हैं। जैसे ही घटना की खबर फैली, वैसे ही परिजनों का गुस्सा सड़क पर उतर आया और चंबा–तीसा मार्ग पर हालात तनावपूर्ण हो गए। युवक की हत्या होने की बात पर अड़े परिजनों ने तीन घंटे तक वाहनों की रफ्तार रोक दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए जांच तेज की और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर हर पहलू से छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली है कि चुराह के कल्हेल पुल नाला के समीप एक शव मिला है। 10.30 बजे पुलिस मौके पर पहुंच रही है। परिजन पहले से ही मौजूद हैं। पुलिस टीम जांच कर रही है। जांच के बीच पुलिस टीम नाले में उतरी। समय : 11 बजे, पुलिस टीम की मौजूदगी में परिजनों ने चक्का जाम शुरू कर दिया।
 

परिजनों का आरोप है कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या है। पुलिस के सामने ही कल्हेल पुल पर परिजनों ने नारेबाजी शुरू कर करते हुए चक्का जाम कर दिया। परिजनों का प्रदर्शन 2:00 बजे तक जारी रहा। पुलिस थाना प्रभारी ने परिजनों को फॉरेंसिक टीम के जरिये मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और चक्का जाम खत्म किया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों ने चक्का जाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed