सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No network, no ATMs... the Postal Department delivered cash right to the spot.

Chamba News: न नेटवर्क, न एटीएम...डाक विभाग ने मौके पर पहुंचाई नकद राशि

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
No network, no ATMs... the Postal Department delivered cash right to the spot.
विज्ञापन
न नेटवर्क, न एटीएम...डाक विभाग ने मौके पर पहुंचाई नकद राशि

गुवाहाटी से धन्छौ पहुंचे डाक उपभोक्ता ने बढ़ाई विभाग की चिंता
पैसे न मिलने पर शिमला निदेशालय को डाल दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले की भौगोलिक परिस्थितियों से अज्ञात गुवाहाटी से मणिमहेश के लिए निकले अपनी बुजुर्ग मां और पत्नी के साथ एक श्रद्धालु को धन्छौ क्षेत्र में अचानक नकदी का संकट हो गया। भरमौर मुख्यालय से आगे हड़सर होते हुए धन्छौ पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि उनके पास नकदी समाप्त हो चुकी है। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण डाक विभाग के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद परेशान उपभोक्ता ने शिमला स्थित डाक निदेशालय को शिकायत भेज दी। शिकायत मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। शिकायत शिमला निदेशालय से जिला डाकघर अधीक्षक तक पहुंची। इसके बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपभोक्ता से संपर्क साधने का प्रयास शुरू किया। जिला डाक अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपभोक्ता का लोकेशन ट्रेस कर मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से 3,000 रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद भरमौर से 20 किलोमीटर का सफर तय कर डाकपाल खान मोहम्मद स्वयं धन्छौ पहुंचे और उपभोक्ता को आवश्यक नकदी उपलब्ध करवाई। डाक विभाग की तत्परता से उपभोक्ता की समस्या का समाधान हो गया और यात्रा के दौरान आई मुश्किल समाप्त हो गई। उधर, जिला डाकघर अधीक्षक राजीव गुरंग ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पता चला कि उपभोक्ता धन्छौ में है। उन्होंने कहा कि मोबाइल संपर्क के बाद 3,000 रुपये ट्रांसफर किए गए तो वहीं, डाकपाल ने मौके पर पहुंचकर शेष नकदी उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed