सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   'Stop Work' agitation to begin if demands are not met.

Chamba News: मांगें पूरी न होने पर आरंभ होगा काम छोड़ो आंदोलन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
'Stop Work' agitation to begin if demands are not met.
चंबा में गेट मीटिंग के दौरान परिवहन निगम के कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। परिवहन निगम के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग का आयोजन कर धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर चालक संघ के प्रधान हेम राज ने बताया कि बीते 75 माह का ओवरटाइम न मिलने पर कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अब सरकार और प्रबंधन चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 जून तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे मजबूरन 25 जून को चक्का जाम करेंगे। चालकों और परिचालकों को न तो 50 हजार एरियर की किस्त मिली है और न ही डीए और मेडिकल बिल मिले हैं। बार-बार मांग करने के बावजूद उनकी मांगों को पूरा करने के बजाय उन्हें अनदेखा किया जा रहा है। कर्मचारियों ने अब दो टूट में कहा है कि अगर ये सब मांगें पूरी नहीं हुईं तो 24 जून को रात 12 बजे के बाद काम छोड़ो आंदोलन शुरू किया जाएगा। सुबह चक्का जाम किया जाएगा जिससे रूट भी प्रभावित होंगे और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन के उच्च अधिकारियों की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed