{"_id":"6a317fbe22bd56f00407fbf9","slug":"interaction-with-school-childrens-mothers-regarding-a-nutritious-diet-chamba-news-c-88-1-cmb1008-186961-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पौष्टिक आहार पर स्कूली बच्चों की माताओं से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पौष्टिक आहार पर स्कूली बच्चों की माताओं से किया संवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल के आंगनबाड़ी केंद्र चिल्ली एवं प्राइमरी स्कूल चिल्ली में मंगलवार को समर मेला कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र और प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकासात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। कैंप में बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक, भावात्मक, भाषा और सामाजिक विकास से संबंधित कुल छह गतिविधियां करवाई गईं।
गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, सीखने की क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का प्रयास किया। बच्चों ने खेल-खेल में सीखने की इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के अभिभावकों, विशेषकर माताओं के साथ भी संवाद किया गया। उन्हें बच्चों के संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
जागरूकता सत्र को अभिभावकों ने काफी सराहा और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति विशेष रुचि दिखाई। कैंप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विद्यालय के अध्यापकगण, सुपरवाइजर पूजा कुकरेजा तथा सीएचटी तेज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संवाद