सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourists are heading to the mountains to escape the heat in the plains.

Chamba News: मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी से निजात पाने पहाड़ों का रुख कर रहे पर्यटक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
Tourists are heading to the mountains to escape the heat in the plains.
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। विख्यात पर्यटन स्थल डलहौजी भी पर्यटकों से गुलजार है। बाहरी राज्यों से सैकड़ों गाड़ियां डलहौजी में प्रवेश कर रही हैं। बढ़ती ट्रैफिक को देखते हुए पुलिस ने भी पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। अन्य पर्यटन स्थलों की तरह यहां जाम जैसी स्थिति देखने को नहीं मिल रही और इस कारण पर्यटक भी राहत महसूस कर रहे हैं। डलहौजी के विख्यात पर्यटन स्थल डायन कुंड में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। समुद्र तल से लगभग 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित डायन कुंड में सुहावने मौसम का पर्यटक जमकर आनंद उठा रहे हैं और यहां पर स्थित पोहलानी माता के दर्शन कर रहे हैं। इस बार गर्मियों के सीजन के दौरान पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। पर्यटन नगरी डलहौजी में जून के इन दिनों में मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। सुबह और शाम ठंडक का एहसास हो रहा है जो पर्यटकों को खूब लुभा रहा है। दिल्ली से डलहौजी घूमने पहुंचे पर्यटक सुशांत ने बताया कि डलहौजी एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है और यहां का ठंडा मौसम देख वह काफी हैरान हैं। वहीं, डलहौजी में स्थानीय पुलिस ने डीएसपी मयंक शर्मा की अगुवाई में ट्रैफिक व्यवस्था का मोर्चा संभाला हुआ है और कहीं भी जाम को स्थिति देखने को नहीं मिल रही जिसका स्थानीय लोग, पर्यटन व्यवसायी और पर्यटक भी खूब सराहना कर रहे हैं।

बीते शनिवार और रविवार को पर्यटन नगरी डलहौजी और आसपास के इलाके के होटल फुल होने से सैकड़ों गाड़ियां डलहौजी में आई थीं। डलहौजी में श्री गुरु सिंह सभा द्वारा 100वें सालाना दीवान के अवसर पर नगर कीर्तन का आयोजन भी किया गया था। ट्रैफिक व्यवस्था का जिम्मा डीएसपी मयंक शर्मा और उनकी टीम ने बखूबी निभाया और जाम की स्थिति देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed