{"_id":"69e795a045821df77e02462f","slug":"families-settled-on-government-allotted-land-met-cm-sukhu-and-demanded-compensation-kangra-news-c-95-1-kng1037-230948-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सरकारी आवंटित भूमि पर बसे परिवार सीएम सुक्खू से मिले, मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सरकारी आवंटित भूमि पर बसे परिवार सीएम सुक्खू से मिले, मांगा मुआवजा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 22 Apr 2026 08:49 AM IST
विज्ञापन
गगल हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से मिलते हुए सरकारी अलॉटेड भूमि पर बसे परिवारों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तारीकरण के कारण अपने भविष्य को लेकर चिंतित सरकारी आवंटित भूमि पर बसे परिवारों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। प्रभावितों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा और मांग की कि उन्हें उचित मुआवजा देने के साथ-साथ बेहतर स्थान पर बसाया जाए।
मुख्यमंत्री ने मौके पर ही जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि इन परिवारों की विस्तृत सूची बनाकर जल्द भेजी जाए। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके लिए एक ठोस योजना लेकर आएगी। विस्तारीकरण की प्रक्रिया में किसी को भी बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा और पुनर्वास प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। सरकार सभी पात्र परिवारों के हितों का पूरा ध्यान रखेगी।
मुख्यमंत्री से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद प्रभावित परिवारों ने राहत की सांस ली और गगल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। लोगों ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री उनके हितों की रक्षा के लिए उचित योजना लाएंगे। इस अवसर पर शाहपुर के विधायक एवं उप सचेतक केवल सिंह पठानिया, प्रदेश ओबीसी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह (नीशू मोंगरा), गगल के पूर्व प्रधान रविंद्र बाबा और भक्त राम कोहली सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X