फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   First the digging, then dumping rubble on the road compounding the trouble.

Kangra News: पहले की खोदाई, फिर सड़क पर रोड़े डालकर बढ़ाई मुसीबत

Mon, 27 Jul 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 27 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
First the digging, then dumping rubble on the road compounding the trouble.
कांगड़ा-मटौर मुख्य सड़क किनारे बिछाई गई रोड़ीनुमा कंक्रीट। -संवाद
धर्मशाला। कांगड़ा-मटौर मुख्य मार्ग पर सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत में बरती जा रही लापरवाही राहगीरों और वाहन चालकों के लिए आफत बन गई है। विभाग की ओर से सड़क पर डाली गई रोड़ीनुमा कंक्रीट अब हादसे को न्योता दे रही है। करीब एक किमी लंबे हिस्से में उखाड़ी गई सड़क पर उबड़-खाबड़ कंक्रीट के कारण दोपहिया वाहन चालकों का चलना दूभर हो गया है। बीरता से कालरा स्टोर तक सड़क का एक किलोमीटर हिस्सा सीवरेज लाइन डालने के लिए खोदा गया है। पहले गड्ढों में केवल मिट्टी भरी गई थी, जिससे बारिश में कई वाहन धंस गए। अब विभाग ने मिट्टी के ऊपर रोड़ीनुमा कंक्रीट तो डाल दी है, लेकिन इसे समतल न किए जाने से नई समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार कंक्रीट पर फिसलकर कई बाइक सवार चोटिल हो चुके हैं। बीरता से कालरा स्टोर तक बिछाई जा रही सीवरेज पाइपलाइन पर करीब 30 चैंबर बनाए जाने हैं। जल शक्ति विभाग ने हर 15 मीटर की दूरी पर चैंबर निर्माण शुरू कर दिया है, ताकि बारिश के दौरान पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर न बहे। लगभग 22 लाख रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना का काम अगस्त के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन


सीवरेज पाइपलाइन के कार्य के कारण यहां रोजाना सुबह-शाम जाम की स्थिति बन जाती है। इससे यात्रियों के साथ-साथ अन्य वाहन चालकों को भी दिक्कत होती है। विभाग को चाहिए कि जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा कर लोगों को राहत पहुंचाई जाए। -कमलजीत, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से बिछाई गई रोड़ीनुमा कंक्रीट दोपहिया वाहन चालकों के लिए घातक साबित हो रही है। इसे तारकोल डाल कर समतल किया जाए, ताकि लोगों को मुश्किल न हो। रात के समय इस सड़क पर सफर करते दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। -आदित्य कुमार, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक सीवरेज का कार्य पूरा नहीं हुआ है। जब तक कार्य पूरा नहीं होता, तब तक हमारा काम भी रुका रहेगा। जो रोड़ीनुमा कंक्रीट डाली गई, उसके सीमेंट की परत चढ़ाई जाएगी, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी न हो। -रविभूषण, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी कांगड़ा

सीवरेज पाइपलाइन के चैंबर का कार्य शुरू कर दिया है। एक किलोमीटर लंबी लाइन पर चैंबर बनाने में वक्त लगेगा। अगस्त के अंत तक कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। -नवदीप, एसडीओ, जल शक्ति विभाग सीवरेज विंग, कांगड़ा

कांगड़ा-मटौर मुख्य सड़क किनारे बिछाई गई रोड़ीनुमा कंक्रीट। -संवाद

कांगड़ा-मटौर मुख्य सड़क किनारे बिछाई गई रोड़ीनुमा कंक्रीट। -संवाद

कांगड़ा-मटौर मुख्य सड़क किनारे बिछाई गई रोड़ीनुमा कंक्रीट। -संवाद

कांगड़ा-मटौर मुख्य सड़क किनारे बिछाई गई रोड़ीनुमा कंक्रीट। -संवाद

कांगड़ा-मटौर मुख्य सड़क किनारे बिछाई गई रोड़ीनुमा कंक्रीट। -संवाद

कांगड़ा-मटौर मुख्य सड़क किनारे बिछाई गई रोड़ीनुमा कंक्रीट। -संवाद

कांगड़ा-मटौर मुख्य सड़क किनारे बिछाई गई रोड़ीनुमा कंक्रीट। -संवाद

कांगड़ा-मटौर मुख्य सड़क किनारे बिछाई गई रोड़ीनुमा कंक्रीट। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed