सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Four new bridges will be built in Chamba and Kangra at a cost of Rs 50.54 crore.

Kangra News: चंबा और कांगड़ा में 50.54 करोड़ से बनेंगे चार नए पुल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 08:07 AM IST
विज्ञापन
Four new bridges will be built in Chamba and Kangra at a cost of Rs 50.54 crore.
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत लोक निर्माण विभाग उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला के अंतर्गत आने वाले दुर्गम इलाकों के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलने वाली है। विभाग ने क्षेत्र में चार पुलों के निर्माण के लिए 50.54 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की है। योजना के तहत जिला चंबा में तीन और जिला कांगड़ा के पालमपुर में एक पुल का निर्माण किया जाएगा।
Trending Videos


योजना के तहत जिला चंबा के भरमौर उपमंडल में हिक्किम नाला पर लामू-कुंवारसी मार्ग को जोड़ने के लिए 16.44 करोड़ रुपये की लागत से 72 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। वहीं, सलूणी में सुयेल नदी पर बीर बाड़ी और थड़ैल गांव के बीच 15.51 करोड़ रुपये की लागत से 72 मीटर लंबे पुल का निर्माण होगा। इसके अतिरिक्त चुवाड़ी के रखेड़ गांव को खैरी से जोड़ने के लिए रखेड़ खड्ड पर 2.72 करोड़ रुपये से 30 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाना तय हुआ है। इन पुलों के बनने से चंबा के इन क्षेत्रों में मीलों का सफर मिनटों में तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिला कांगड़ा के पालमपुर में न्यूगल खड्ड पर चिंबलहार और लसयाडू गांव को आपस में जोड़ने के लिए 15.87 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। यहां 120 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र की एक बड़ी आबादी की आवाजाही की समस्या का स्थायी समाधान होगा।



दुर्गम क्षेत्रों में मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

दुर्गम क्षेत्रों में पुलों के निर्माण से मीलों का लंबा और थकाऊ सफर अब मिनटों में सिमटेगा, जिससे ईंधन और किराए का खर्च कम होगा। आपात स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना संभव होगा। अब एंबुलेंस सीधे गांव तक पहुंच सकेगी। ग्रामीण किसान अपनी फसलों और दूध को बिना किसी बाधा के नजदीकी मंडियों तक जल्द पहुंचा सकेंगे। भारी बारिश या खड्डों में जलस्तर बढ़ने पर भी गांवों का संपर्क मुख्य शहरों से नहीं टूटेगा। दुर्गम क्षेत्रों के स्कूली बच्चों और कॉलेज जाने वाले युवाओं को अब उफनती खड्डों या लंबे रास्तों का जोखिम नहीं उठाना पड़ेगा।



पीएमजीएसवाई के अंतर्गत क्षेत्र में चार नए पुलों के निर्माण के लिए 50.54 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें से तीन पुलों का निर्माण जिला चंबा और एक महत्वपूर्ण पुल का निर्माण जिला कांगड़ा में किया जाएगा। -विकास सूद, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी (उत्तरी क्षेत्र) धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed