{"_id":"6a6a134f2e21c854a607ec58","slug":"fraud-of-107-lakh-under-the-pretext-of-sending-someone-abroad-kangra-news-c-95-1-kng1004-247527-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विदेश भेजने के नाम पर 1.07 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विदेश भेजने के नाम पर 1.07 लाख रुपये की ठगी
Thu, 30 Jul 2026 08:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 30 Jul 2026 08:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुंडियां (कांगड़ा)। वर्क परमिट पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मोहाली स्थित एक वीजा कंपनी द्वारा पश्चिमी यूरोप के देश लक्जमबर्ग का वर्क परमिट दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1.07 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर खुंडियां पुलिस ने कंपनी के प्रतिनिधियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ित सुजान सिंह ने बताया कि मोहाली स्थित लॉर्ड्स ऑफ वीजा कंपनी के प्रतिनिधियों ने उन्हें लक्जमबर्ग का वर्क परमिट दिलाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में विभिन्न मदों के नाम पर उनसे कुल 1.07 लाख रुपये वसूल लिए गए। लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी न तो उन्हें वर्क परमिट दिया गया और न ही उनके पैसे लौटाए गए।
शिकायत के आधार पर खुंडियां पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि घटना का क्षेत्राधिकार थाना मटौर, जिला मोहाली, पंजाब का बनता है। इसके चलते नियमानुसार जीरो एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच व कानूनी कार्रवाई के लिए केस संबंधित पुलिस थाना मटौर को स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी देहरा संदीप धवल ने कहा कि घटना मोहाली पुलिस थाना क्षेत्र से संबंधित होने के कारण नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर केस का पंजाब के थाना मटौर को भेज दिया है। अब मामले की आगे की जांच संबंधित पुलिस द्वारा की जाएगी।