फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Government failed to grant rights to employees and workers: Parmar

कर्मचारियों-श्रमिकों को हक देने में सरकार असफल : परमार

Wed, 24 Jun 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 24 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Government failed to grant rights to employees and workers: Parmar
सुलह में भाजपा कार्यकर्ता विधायक विपिन परमार के साथ कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ।
पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार की वास्तविकता अब पूरी तरह जनता के सामने आ चुकी है। सत्ता में आने से पहले बड़ी-बड़ी गारंटियां देने वाली कांग्रेस आज अपने ही कर्मचारियों और श्रमिक वर्ग को उनका हक देने में असफल साबित हो रही है। इसका उदाहरण हाल ही में शिमला में मिड-डे मील कर्मियों की ओर से किया गया प्रदर्शन है जहां हजारों महिला कर्मियों ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अधिकारों की मांग उठाई। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए विपिन परमार ने कहा कि इससे स्पष्ट हो जाता है कि कांग्रेस सरकार की कर्मचारी हितैषी होने की सारी बातें केवल दिखावा और राजनीतिक नौटंकियां थीं। कर्मचारी अपने वेतन, मानदेय और अधिकारों के लिए धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश हैं। प्रदेश का हर वर्ग अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed