{"_id":"6a52501d15e950daab070d90","slug":"high-mast-lights-to-be-installed-at-two-bus-stands-in-nurpur-the-city-will-light-up-kangra-news-c-95-1-kng1014-244274-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नूरपुर में दो बस अड्डों पर लगेंगी हाईमास्ट लाइटें, जगमगाएगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नूरपुर में दो बस अड्डों पर लगेंगी हाईमास्ट लाइटें, जगमगाएगा शहर
Sun, 12 Jul 2026 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 12 Jul 2026 07:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल का न्याजपुर बस स्टॉप और चौगान बस स्टैंड जल्द ही हाईमास्ट लाइट की दूधिया रोशनी से जगमगाएगा। नवगठित नगर परिषद ने नूरपुर शहर में रात्रि के समय बेहतर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की है। नगर परिषद की ओर से शहर के चौगान बस स्टैंड और वार्ड नंबर-9 स्थित न्याजपुर बस स्टॉप पर दो अत्याधुनिक हाईमास्ट लाइटें स्थापित की जा रही हैं।
शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ दोनों ही प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इन लाइटों के लगने से उक्त क्षेत्र के स्थानीय दुकानदारों व लोगों के अलावा रात के समय आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। प्रशासन की इस नई पहल से शहर के सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और नागरिक सुविधाओं को भी बल मिलेगा।
नगर परिषद की अध्यक्ष नीति महाजन ने बताया कि चौगान बस अड्डे पर लगाई जा रही हाईमास्ट लाइट से बस अड्डे के पूरे परिसर के साथ-साथ वार्ड-1 और वार्ड-3 के बड़े हिस्से में पर्याप्त रोशनी उपलब्ध होगी। इसी प्रकार वार्ड-9 में स्थापित की जा रही दूसरी हाईमास्ट लाइट से वार्ड-9, वार्ड-7 और न्याजपुर बस स्टैंड के आसपास का पूरा क्षेत्र पूरी तरह रोशन हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शहर की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति दी जाएगी। इस अवसर पर पार्षद सीमा, एकता, अश्वनी तथा नप के कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।