सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Himanshu Rana becomes the new president of Jaisinghpur Youth Congress

Kangra News: हिमांशु राणा बने जयसिंहपुर युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 20 Apr 2026 09:08 AM IST
विज्ञापन
Himanshu Rana becomes the new president of Jaisinghpur Youth Congress
हिमांशु राणा को बधाई देते ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल। -स्रोत : संगठन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के सांगठनिक ढांचे में बदलाव करते हुए हिमांशु राणा को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हिमांशु राणा से पहले यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भानु कटोच संभाल रहे थे।
Trending Videos

जयसिंहपुर कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष जसवंत ढडवाल ने हिमांशु राणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमांशु के जोश और अनुभव से क्षेत्र में युवा कांग्रेस का संगठन और अधिक मजबूत व सक्रिय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष हिमांशु राणा ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ना है। हिमांशु ने यह भी संकेत दिया कि वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद जल्द ही युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
इस बीच हिमांशु राणा के अध्यक्ष बनने पर जयसिंहपुर और लंबागांव क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed